हड़कंप! हर कॉल का होगा जवाब — बिजली कंपनी 24×7 अलर्ट पर, अधिकारियों को सख्त निर्देश!

0
350

भोपाल, 17 जून:

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए अपनी रणनीति को और सख्त कर दिया है।

कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि –

वे बिजली से जुड़ी शिकायतों को 24 घंटे में तत्काल हल करें और मोबाइल हर समय चालू रखें।

अब उपभोक्ता बिजली फॉल्ट या किसी अन्य समस्या के लिए कॉल सेंटर 1912, व्हाट्सएप (0755-2551222), ‘उपाय’ मोबाइल ऐप, या वेबसाइट portal.mpcz.in के ज़रिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सिंघल ने CRM पोर्टल की सतत निगरानी, जनप्रतिनिधियों से संवाद और तूफान-बारिश के समय अतिरिक्त सतर्कता के भी निर्देश दिए।

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति कोई कर्मचारी अवकाश पर नहीं जाएगा।

यदि छुट्टी जरूरी है तो वैकल्पिक व्यवस्था अनिवार्य होगी।

कॉल सेंटर स्टाफ को भी अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं,

क्योंकि बारिश और तूफान के दौरान शिकायतें कई गुना बढ़ जाती हैं

प्रबंधन ने कहा है कि उपभोक्ता व्हाट्सएप पर “Hi” भेजकर अपनी शिकायतें शुरू कर सकते हैं।

यह कदम बिजली सेवा को अधिक पारदर्शी, तकनीकी और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

बिजली शिकायतें समाधान, बिजली कॉल सेंटर 1912, मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी, MP बिजली समस्या, बिजली विभाग न्यूज़, बिजली शिकायत नंबर, उपभोक्ता सेवा बिजली, मप्र बिजली ऐप, बिजली फॉल्ट रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here