Wed, Feb 25, 2026
27 C
Gurgaon

मणिपुर में केसीपी (पीडब्ल्यूजी) उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, 19 मार्च (हि.स.)। मणिपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान निंगथौखोंगजम सुशील मैतेई उर्फ कंगला उर्फ ईशिंगचाओबा (50) के रूप में हुई है। उसे इंफाल वेस्ट जिले के सिंगजामेई थाना क्षेत्र के तहत लांगथबाल कुंजा मामंग लाईकाई में कोन्सम ऑयल पंप के पास से गिरफ्तार किया गया।

मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी एक विशेष अभियान के तहत की गई। आरोपित पर कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है और वह प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केसीपी (पीडब्ल्यूजी) का एक महत्वपूर्ण सदस्य माना जाता है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया, जिससे संगठन की गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं ताकि उसके संगठन से जुड़े अन्य सदस्यों और गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके।

इस गिरफ्तारी को राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories