उपायुक्त के जनता दरबार में आए कई मामले

0
210

हजारीबाग, 3 जून (हि.स.) समाहरणालय सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर लगभग एक दर्जन फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। प्रस्तुत समस्याओं में शिक्षकों की पुनः नियुक्ति, फर्जी प्रमाण-पत्रों की जांच, भूमि पर अवैध अतिक्रमण,विद्यालय में नामांकरण, भूमि पर्चा (एलपीसी) निर्गत करना, रंगदारी मांगने, भूमि हड़पने, भू-मुआवजा, नियुक्ति, रसीद निर्गत करना, बीपीएल सूची में नामांकन, मारपीट, चिकित्सा अनुदान तथा रोजगार दिलाने जैसी शिकायतें शामिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here