जींद में डीटीपी अमले ने अवैध निर्माणों को गिराया

0
263

जींद, 3 जून (हि.स.)। जिला नगर योजनाकार अमले ने मंगलवार को सफीदों रोड पर बने अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तथा डयूटी मजिस्टे्रट तैनात रहा। जिला नगर योजनाकार अंजू जून ने साफ चेताया कि अवैध रूप से अतिक्रमणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अवैध निर्माणों को लेकर जिला नगर योजनाकार ने निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस भी जारी किए और अवैध रूप से किए गए निर्माणों को हटाने के बारे में कहा। बावजूद इसके अवैध निर्माण करने वाले लोगों ने अपने निर्माणों को नहीं हटाया। मंगलवार को जिला नगर योजनाकार अमला पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर सफीदों रोड पर पहुंचा और एक- एक कर सड़क के साथ कृषि योग्य जमीन पर बनाए गए कमर्शियल बिल्डिंग को गिरनाने का काम किया।

गौरतलब है कि कई स्थानों पर सड़कों के साथ कृषि योग्य जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किए गए हैं और अवैध रूप से कालोनियां काटी गई हैं। नियमानुसार कृषि योग्य जमीन को रिहायश में बदलने के लिए जिला नगर योजनाकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी है। जिसके लिए सरकार द्वारा गाइड लाइन भी जारी की हुई है। बावजूद इसके नियमों को ताक में रखकर धड़ल्ले से अवैध रूप से निर्माण किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here