Fri, Feb 13, 2026
14 C
Gurgaon

गंगा में स्नान करते दो किशोर डूबे, तीन को नाविकों ने बचाया — विंध्याचल में मचा कोहराम

गंगा में स्नान के दौरान हादसा

मीरजापुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के विंध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गांव में सोमवार दोपहर गंगा नदी में स्नान करते समय बड़ा हादसा हो गया। पांच युवक स्नान के लिए नदी में उतरे थे, जिनमें से दो किशोर डूब गए, जबकि तीन को नाविकों ने बहादुरी दिखाते हुए बचा लिया

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और कोहराम मच गया।

नाविकों ने दिखाई तत्परता

जानकारी के अनुसार, निफरा गांव निवासी ओम पांडेय (14), सोम पांडेय (12), शिवम शर्मा (12), अनुराग सरोज (15) और शिवम पांडेय (22) सोमवार दोपहर करीब एक बजे गंगा में स्नान करने गए थे।

स्नान के दौरान पांचों युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उस समय पास से गुजर रही नाव पर सवार मल्लाहों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और शिवम पांडेय, सोम पांडेय और शिवम शर्मा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

हालांकि, ओम पांडेय और अनुराग सरोज तेज धारा में बह गए।

एसडीआरएफ टीम की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर गुलाब चंद्र और थाना प्रभारी विंध्याचल वेद प्रकाश मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर बुला लिया गया है, जो नदी में लापता किशोरों की तलाश में जुटी है।

परिवारों में मातम

घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक और मातम का माहौल है। परिजन नदी किनारे लगातार अपने बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी में स्नान करते समय सावधानी और सुरक्षा नियमों का पालन करें

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories