Thu, Mar 19, 2026
20 C
Gurgaon

मोतिहारी में सिकरहना नदी में नाव पलटी, दो की मौत और एक लापता

पूर्वी चंपारण, 12 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र में रविवार को सिकरहना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है।

नाव पर थे 14 लोग सवार

घटना के समय नाव पर कुल 14 लोग सवार थे, जो नदी पार कर पशुओं के लिए चारा लेकर लौट रहे थे। अचानक तेज हवा चलने से नाव असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में 11 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि तीन लोग लापता हो गए।

दो शव बरामद, एक की तलाश जारी

स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से कैलाश सहनी और बाबूलाल सहनी के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि मुकेश सहनी की तलाश अब भी जारी है। घायल कैलाश सहनी को मोतिहारी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौके पर भारी भीड़, राहत कार्य जारी

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। प्रशासन और पुलिस की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। नाव पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।

स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लापता व्यक्ति की तलाश तेज की गई है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories