Thu, Mar 12, 2026
25 C
Gurgaon

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, नदियां उफान पर, कई जिलों में अलर्ट

भोपाल, 6 सितंबर। मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार तक जारी रहा। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

नदियां-नाले उफान पर

उज्जैन में शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, रतलाम में सड़कों पर दो-दो फीट पानी बह रहा है और कई घरों-दुकानों में पानी भर गया है। नर्मदा नदी का जलस्तर महेश्वर और मंडलेश्वर में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। ओंकारेश्वर और इंदिरा सागर बांध से पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

जनजीवन प्रभावित

इंदौर, उज्जैन, धार और ग्वालियर में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद कर दिए गए हैं। कई जिलों में सड़क मार्ग बाधित हैं और गांवों का संपर्क टूटा हुआ है। श्योपुर जिले में कूनो नदी उफान पर है और गर्भवती महिला समेत 16 लोगों को एसडीआरएफ ने नाव से सुरक्षित निकाला

हादसे और नुकसान

राजगढ़ जिले में कालीसिंध नदी में कार बह गई, वहीं उज्जैन में बागेड़ी नदी ने एक और कार बहा दी। इटारसी में सुखतवा नदी में डूबने से दादा-पोते की मौत हो गई। धार और मनावर क्षेत्र में कई मकान और दीवारें गिरने से नुकसान हुआ है।

प्रशासन अलर्ट पर

राज्य सरकार ने सभी प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को अलर्ट रहने और राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले 48 घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories