Sat, Feb 28, 2026
19 C
Gurgaon

मध्य प्रदेश में सर्दी का शुरुआती प्रहार! भोपाल-इंदौर पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडे – रात का पारा तेजी से गिरा

मध्य प्रदेश में बढ़ने लगी ठंड, भोपाल-इंदौर पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडे, रात के पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट

भोपाल, 8 नवंबर (हि.स.)। इस बार मध्य प्रदेश ठंड बढ़ी और सर्दी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। सामान्यत: नवंबर के दूसरे पखवाड़े में बढ़ने वाली कड़ाके की ठंड इस बार पहले ही प्रदेश को अपनी चपेट में ले चुकी है। उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट देखी जा रही है। राजगढ़ 9°C के साथ सबसे ठंडा जिला रहा।

हिल स्टेशन से ज्यादा ठंडी बड़ी शहरों में

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे शहर इस समय पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंड महसूस कर रहे हैं।

दो से तीन डिग्री की गिरावट

दो दिनों में रात के तापमान में 2 से 3°C तक गिरावट दर्ज हुई। इंदौर में तो नवंबर की सर्दी ने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंदौर 10.3°C और भोपाल 11°C पर आ गया।

कई शहरों में असर दिखाई दिया

ग्वालियर में 11.3°C, उज्जैन में 13°C और जबलपुर में 14.6°C दर्ज हुआ। झाबुआ में तीन दिन में तापमान में 8.4°C की कमी दर्ज की गई, जिसके बाद यहां स्कूल टाइमिंग बदलनी पड़ी।

अगले दिनों में कोहरा बढ़ेगा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हवा का रुख उत्तर-पूर्वी रख में शिफ्ट होने से मध्य प्रदेश ठंड बढ़ी है और आने वाले दिनों में कोहरा और ठंडी हवाओं का असर और ज्यादा महसूस होगा। मंडला में दृश्यता 1 से 2 किमी तक सीमित रही, वहीं जबलपुर, रीवा और सतना में दृश्यता 2 से 4 किमी रही।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories