Sat, Mar 21, 2026
16 C
Gurgaon

नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपित दोषी को सात साल की सजा

मुरादाबाद, 30 जनवरी (हि.स.)। मुरादाबाद के विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट-3 रघुबर सिंह की अदालत ने गुरुवार को साढ़े तीन साल पहले नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोपित दोषी को सात साल की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

जिले के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली में 16 सितंबर 2021 को थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि 16 सितंबर की सुबह करीब तीन बजे घर के सभी सदस्य सो रहे थे। घर में उसकी 15 साल की बेटी भी थी। इसी दौरान ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के करनावाला खालसा निवासी निपेंद्र उर्फ नन्हा किशोरी को अगवा कर ले गया। सुबह परिवार के लोग जगे तो किशोरी नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने दो दिन बाद किशोरी को बरामद किया था। इसके अलावा आरोपी निपेंद्र उर्फ नन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कोर्ट-3 रघुबर सिंह की अदालत में हुई। अदालत ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नन्हा उर्फ निपेंद्र को नाबालिग लड़की के अपहरण में दोषी पाते हुए उसे सात साल के कठोर कारावास की सजा के साथ उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories