हमास के कब्जे में रहे नेपाली छात्र विपिन जोशी के जीवित होने पर विदेश मंत्री ने आशंका जताई

0
547

काठमांडू, 28 फरवरी (हि.स.)। हमास के कब्जे में रहे नेपाली छात्र विपिन जोशी के जीवित रहने पर विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा ने पहली बार आशंका जताई है।अब तक जोशी के जीवित होने और सकुशल रिहाई के लिए कूटनीतिक पहल करने वाली डॉ. राणा ने पहली बार इस तरह का बयान दिया है।

जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग सम्मेलन में भाग लेकर शुक्रवार को काठमांडू लौटी नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा ने हवाईअड्डे पर विपिन जोशी की रिहाई को लेकर पूछे गए सवाल पर पत्रकारों से कहा कि हमास के कब्जे में रहे विपिन जोशी के बारे में कुछ भी संकेत नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विपिन जोशी की रिहाई के लिए उनकी तरफ से लगातार प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र से लेकर रेडक्रॉस तक जैसी अंतराष्ट्रीय संस्था और इजराइल से लेकर यूएई तथा कतर के विदेश मंत्रियों के साथ उन्होंने फोन पर बात की थी।

डॉ. आरजू राणा का कहना है कि अब तक इन सभी नेताओं ने विपिन जोशी की रिहाई को लेकर उन्हें आश्वासन दिया था, लेकिन अब कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है, इसलिए अब उनके जीवित होने को लेकर भी शंका उत्पन्न होना स्वाभाविक है। हालांकि, उन्होंने बताया कि नेपाल सरकार कीे तरफ से कूटनीतिक प्रयास जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here