नोएडा में चलती कार बनी आग का गोला! रेनाॅल्ट ट्राइबर पूरी तरह जली

0
91

नोएडा में चलती कार में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में चलती हुई रेनाॅल्ट ट्राइबर कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

चालक ने कूदकर बचाई जान

जानकारी के अनुसार कार गौरव त्यागी चला रहे थे। आग लगते ही चालक ने तुरंत कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि फायर टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि फायर विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

यातायात हुआ प्रभावित

कार में आग लगने के कारण सड़क पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैफिक को सामान्य कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here