शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बलिया कनेक्शन! दूसरे राज सिंह की गिरफ्तारी से गांव में सन्नाटा

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल के नेता Suvendu Adhikari के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने यूपी के मुजफ्फरनगर से बलिया निवासी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसके गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

मुजफ्फरनगर टोल प्लाजा से गिरफ्तारी

सूत्रों के मुताबिक आरोपी राजकुमार सिंह हरिद्वार से लौट रहा था। सीबीआई ने पहले से ही मुजफ्फरनगर के टोल प्लाजा पर जाल बिछा रखा था। स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

परिवार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रतोपुर गांव निवासी आरोपी के पिता त्रिभुवन नारायण सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सोमवार सुबह सीबीआई अधिकारियों का फोन आया था, जिसमें बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई।

पहले भी बलिया के एक युवक की हुई थी गिरफ्तारी

इससे पहले सीबीआई ने बलिया निवासी एक अन्य युवक राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया था। उस समय परिवार ने सीसीटीवी फुटेज दिखाकर उसे निर्दोष बताया था। अब दूसरे राजकुमार सिंह का नाम सामने आने के बाद मामले में बलिया कनेक्शन और गहरा गया है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे

जानकारी के अनुसार राजकुमार सिंह के खिलाफ रसड़ा कोतवाली में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट और एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।

सीबीआई की जांच जारी

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम बलिया के अन्य इलाकों में भी सक्रिय है और एक और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories