Wed, Mar 11, 2026
29 C
Gurgaon

नोएडा में मानसिक तनाव के चलते 31 वर्षीय महिला की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

मानसिक तनाव के चलते महिला ने की आत्महत्या

नोएडा, 29 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर–20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव में एक 31 वर्षीय विवाहिता ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि मृतका की पहचान आशा (31 वर्ष) पत्नी हरीकिशोर सिंह के रूप में हुई है। वह निठारी गांव में विजेंद्र अवाना के मकान में किराए पर रहती थीं। शुक्रवार रात आशा ने घर में लगे पंखे के कुंडे से चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

भाई ने दी पुलिस को सूचना

घटना का पता तब चला जब मृतका के भाई ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

13 वर्ष पूर्व हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार आशा की शादी लगभग 13 साल पहले हुई थी। फिलहाल पुलिस मृतका के पति सहित परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की सही वजह सामने आ सके।

मानसिक तनाव की आशंका

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया कि आशा कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। हालांकि आत्महत्या का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद स्पष्ट होगा।

शिकायत पर होगी आगे की कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यदि मृतका के परिवारजन किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हैं, तो पुलिस धारा 174 या अन्य संबंधित धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई करेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories