अब बुधवार को पुलिस लाइन में 4 बजे से होगा मॉक ड्रिल

झांसी, 7 मई (हि.स.)। जिले के पुलिस लाइन में बुधवार को कराए जाने वाले मॉक ड्रिल का समय बदल दिया गया है। अब यह मॉक ड्रिल 6 बजे के स्थान पर 4 बजे किया जाएगा। जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है । देर रात ऑपरेशन सिन्दूर के तहत मंगलवार/बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों का नामोनिशान मिटा दिया गया। इसके बाद से माना जा रहा है कि किसी भी समय युद्ध के आसार बन सकते हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेशानुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सिविल डिफेंस को मॉक ड्रिल कराए जाने के आदेशों के क्रम में उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में भी तैयारियां जोरों पर हैं। उप्र के 19 जिलों में बुंदेलखंड के झांसी जिले को भी सम्मिलित किया गया है।

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि भारत सरकार तथा राज्य सरकार की ओर से दिए गए आदेशों के क्रम में जनपद झांसी में 07 मई को मॉक ड्रिल कराए जाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जनपद झांसी में बुधवार शाम 4 बजे पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस के साथ-साथ पुलिस अग्निशमन विभाग तथा अन्य विभागों को भी सम्मिलित किया जाएगा। इस ड्रिल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा कि आपातकाल की स्थिति में किस तरह से निपटा जाए।

उन्होंने मीडिया का आह्वान करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच इस मॉक ड्रिल को लेकर जानकारी पहुंचाएं साथ ही उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि अगर कोई इस मॉक ड्रिल में हिस्सा लेना चाहता है तो वह भी इसमें सम्मिलित हो सकता है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories