पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन: दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जताया शोक, कहा भारतीय संगीत परंपरा को अपूरणीय क्षति

0
312

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर।
पद्म विभूषण से अलंकृत प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का लंबी बीमारी के बाद 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और इसे भारतीय संगीत परंपरा की अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि पंडित छन्नूलाल मिश्र ने अपने जीवन को राग, भक्ति और साधना के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित किया। उनका गायन संगीत प्रेमियों और साधकों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी अपने शोक संदेश में कहा कि पंडित मिश्र भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान विभूति थे और उनके निधन से संगीत जगत अपूरणीय क्षति में है।

पंडित छन्नूलाल मिश्र ने अपने करियर में अनेक शास्त्रीय संगीत कार्यशालाओं, मंचों और रेडियो-टीवी प्रस्तुतियों के माध्यम से संगीत प्रेमियों को मोहित किया। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here