Tue, Mar 10, 2026
34 C
Gurgaon

पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

भागलपुर, 3 जून (हि.स.)। जिले के साहिबगंज क्षेत्रीय प्रशासन की लापरवाही और जल विभाग की उदासीनता ने हजारों लोगों के समक्ष भीषण जल संकट उत्पन्न कर दिया है। भागलपुर-साहिबगंज के इंदिरा कॉलोनी समेत आसपास के इलाकों में बीते दो दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप्प है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस संकट के पीछे एकमात्र कारण है, वाटर वर्क्स के कर्मचारी बादल को महीनों से वेतन का भुगतान नहीं किया जाना।

स्थानीय सूत्रों और मीडिया जांच के अनुसार, कर्मचारी बादल को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। जिस कारण वह क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद कर चुका है। इस एकल कर्मचारी की जिम्मेदारी में इंदिरा कॉलोनी सहित अन्य इलाकों की जलापूर्ति आती है। वेतन न मिलने की नाराज़गी और परिवार चलाने में हो रही परेशानी के चलते उसने पानी सप्लाई बंद कर दी है। जिससे करीब एक हजार परिवार यानी लगभग 10 हजार लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।

स्थानीय निवासी मोहम्मद अमन रजा ने बताया कि अब उन्हें कई किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। गर्मी अपने चरम पर है और इस भीषण मौसम में पीने के पानी के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इंदिरा कॉलोनी की निवासी रेखा देवी कहती हैं, हम सुबह चार बजे से लाइन में लगते हैं, पास के इलाकों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। इस संकट को लेकर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

आज मंगलवार को स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी के साथ आगजनी की। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व वार्ड पार्षद भी शामिल हुए और उन्होंने नगर निगम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories