Tue, Feb 17, 2026
20 C
Gurgaon

पानीपत: प्रेम विवाद में युवक की हत्या, शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया

पानीपत, 8 अक्टूबर (हि.स.)।
पानीपत में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि मृतक युवक की हत्या उसके दो दोस्तों ने प्रेम विवाद के कारण की थी। बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार, समालखा की न्यू दुर्गा कॉलोनी निवासी गगन ने करीब एक साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद उसके दोस्त नितिन का घर आने-जाने का सिलसिला बढ़ गया। इस दौरान नितिन और गगन की पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ीं। जब गगन को यह पता चला, तो विवाद बढ़ गया।

रेलवे थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार, नितिन और उसका दोस्त अजय एक महीने पहले ही गगन की हत्या की योजना बनाने लगे। आरोपियों ने 3 अक्टूबर को गगन को समालखा स्टेशन पर पार्टी के बहाने बुलाया। पार्टी के दौरान नितिन ने शटर के हैंडल और ईंट से गगन के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

पुलिस ने स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें दोनों आरोपी मृतक के साथ जाते हुए दिखाई दिए। पूछताछ के बाद नितिन और अजय ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया।

गौरतलब है कि रेलवे ट्रैक पर शव ट्रेन से कट जाने के कारण कई हिस्सों में था। बुधवार को जीआरपी पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया।

यह मामला प्रेम विवाद में हत्या का एक गंभीर उदाहरण है, जिससे स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories