Fri, Mar 27, 2026
24 C
Gurgaon

सेड़वा कला गांव में फिर दिखा पैंथर, तीन ग्रामीणों पर किया हमला

बाड़मेर, 13 मई (हि.स.)। बालोतरा जिले के मंडली क्षेत्र के सेड़वा कला गांव में सोमवार देर शाम एक बार फिर पैंथर दिखाई दिया। यह वही पैंथर बताया जा रहा है जो कुछ समय पहले पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में भी नजर आया था। गांव में घुसते ही पैंथर ने तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को रोडवा कला गांव के बस स्टैंड के सामने कलाराम भील के कच्चे छप्पर में पैंथर दिखा। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो वह भागकर बकरियों के बाड़े की तरफ चला गया। इसी दौरान बीच में आए शंकरराम, हुकमाराम और राणाराम भील पैंथर के हमले का शिकार हो गए। तीनों को चोटें आईं, जिन्हें मंडली के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मंडली पुलिस और बालोतरा वन विभाग को बुलाया गया। हालांकि, वन विभाग की बालोतरा और जोधपुर की टीमें चार घंटे तक नहीं पहुंच सकीं। बाद में बालोतरा वन विभाग के रेंजर उमराव सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे।

रेंजर उमराव सिंह ने बताया कि पैंथर एक खुले कमरे में बैठा हुआ है, जिसके दरवाजे और खिड़कियां खुली हैं। ट्रैंकुलाइजर गन की मदद से पैंथर को पकड़ने की तैयारी की जा रही है। लकड़ी की प्लाई या कोई दूसरा साधन नहीं होने के कारण दरवाजा बंद करना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह वही पैंथर है जो पहले पचपदरा रिफाइनरी में देखा गया था।

गौरतलब है कि 25 मार्च को पचपदरा रिफाइनरी में भी पैंथर ने हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया था। इसके बाद वह कभी रिफाइनरी के अंदर तो कभी बाहर दिखता रहा। कई दिनों तक वन विभाग की टीमें तैनात रहीं, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। अब एक बार फिर उसकी मौजूदगी से गांव में डर का माहौल बना हुआ है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories