Wed, Feb 11, 2026
24 C
Gurgaon

पटना को स्वच्छ और आधुनिक बनाने की बड़ी पहल, शहर में बनेंगे 25 नए वेंडिंग जोन

पटना, 12 दिसंबर (हि.स.)। राजधानी पटना को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार ने शहर में 25 नए वेंडिंग जोन विकसित करने और पटना की शहरी सेवाओं को आधुनिक स्वरूप देने के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं।

गुरुवार को नगर विकास मंत्री नितिन नबीन ने विभागीय मुख्यालय में पटना नगर निगम और बुडको अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की साफ–सफाई, जलापूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, जल निकासी और ठोस कचरा प्रबंधन को समयबद्ध तरीके से सुधारने पर जोर दिया।

जल निकासी, सीवरेज और जलापूर्ति नेटवर्क की GIS मैपिंग तेज

पटना में लगातार बढ़ती आबादी को देखते हुए जल निकासी, सीवरेज और पाइपलाइन नेटवर्क की GIS मैपिंग को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया, ताकि भविष्य की योजनाओं का वैज्ञानिक ढंग से क्रियान्वयन हो सके।

ठोस कचरा प्रबंधन होगा आधुनिक

शहर में कचरा संग्रहण व परिवहन प्रणाली को मजबूत करने के लिए नए वाहनों की खरीद और वर्तमान सिस्टम को आधुनिक बनाने की प्रक्रिया तेज की जा रही है।
रामचक बैरिया SWM प्रोजेक्ट को कलेक्शन, प्रोसेसिंग और डिस्पोज़ल—तीनों चरणों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा।

व्यवस्थित बाजारों के लिए 25 वेंडिंग जोन

अवैध अतिक्रमण और अव्यवस्थित व्यापारिक गतिविधियों को रोकने के लिए पटना नगर निगम 25 नए वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। इससे रेहड़ी–पटरी दुकानदारों को निर्धारित स्थान मिलेगा और यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

बैठक में शामिल वरिष्ठ अधिकारी

बैठक में विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पूदकलकट्टी, अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा, बुडको के मुख्य प्रबंधक अनिमेष पराशर और नगर निगम आयुक्त यशपाल मीणा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories