प्रयागराज में मुठभेड़: गोतस्कर गोली लगने से घायल, तमंचा और कारतूस बरामद

0
324

प्रयागराज, 02 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र में गुरुवार भोर में एक गौतस्कर मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने जानकारी दी।

गिरफ्तार गौतस्कर का नाम तवरेज पुत्र रकीब है, जो करईस गांव का निवासी है। पुलिस ने तवरेज के कब्जे से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया।

घटना के अनुसार, सोरांव थाना क्षेत्र के सराय लाल खातून स्थित रिंग रोड सर्विस लेन पर रात्री चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की। मोटरसाइकिल सवार दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। पीछा करने पर उन्होंने गोली चलायी। पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें तवरेज घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा।

पुलिस ने घायल गोतस्कर के खिलाफ सोरांव थाने में मुकदमा दर्ज किया है और फरार साथी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here