राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

0
345

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर।
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी 2025 देशभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि और दुर्गा पूजा उत्सव का आज दसवां और अंतिम दिन है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि यह पर्व धर्म की अधर्म पर जीत का प्रतीक है और हमें सत्य व न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने रावण दहन और दुर्गा पूजा जैसे उत्सवों को राष्ट्रीय मूल्यों का प्रतीक बताते हुए बताया कि ये नकारात्मक गुणों को त्याग कर साहस और दृढ़ता अपनाने का संदेश देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पोस्ट पर कहा, “विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर सभी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दे।”

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “धर्मो जयति नाधर्मः सत्यं जयति नानृतम्। असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के इस महापर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here