‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का हुआ ऐलान
दिग्गज निर्देशक राजकुमार हिरानी की पहली वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो का आधिकारिक ऐलान हो गया है। पोस्टर रिलीज होते ही यह सीरीज चर्चा में आ गई है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिरानी का डेब्यू
प्रीतम एंड पेड्रो के जरिए राजकुमार हिरानी पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी कहानी पेश करेंगे। इस खबर से फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।
बेटे वीर हिरानी का अभिनय डेब्यू
इस सीरीज की खास बात यह है कि प्रीतम एंड पेड्रो से वीर हिरानी अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। पोस्टर में उनका नया अंदाज देखने को मिला।
अरशद वारसी निभाएंगे अहम किरदार
प्रीतम एंड पेड्रो में अरशद वारसी पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ अभिनेत्री मोना सिंह भी महत्वपूर्ण किरदार निभाती दिखाई देंगी।
साइबर क्राइम पर आधारित कहानी
यह वेब सीरीज एक साइबर-क्राइम थ्रिलर ड्रामा होगी। प्रीतम एंड पेड्रो में पुलिस अधिकारियों के बीच टकराव और रोमांचक घटनाएं दिखाई जाएंगी।
इस दिन होगी स्ट्रीम
मेकर्स के अनुसार प्रीतम एंड पेड्रो 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। दर्शक अब इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



