पूर्णिया रेंज के डीआईजी पीके मंडल ने फारबिसगंज एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण

0
281

पूर्णिया रेंज के उप महानिरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने गुरुवार को फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया। फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय पहुंचने पर सबसे पहले पुलिस के जवानों के द्वारा डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद एसडीपीओ कार्यालय में डीआईजी ने घंटों अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत थानों के कांडों की समीक्षा की।

डीआईजी ने अनुमंडल क्षेत्र के थानावार कांडों की समीक्षा करते हुए दर्ज कांडों पर प्रगति रिपोर्ट भी देखी और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने लंबित मामलों को निष्पादित करने सहित विभिन्न मामलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के नेचर ऑफ क्रम का भी अवलोकन किया।

मौके पर डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि यह एक रूटीन इंस्पेक्शन है,जिसमें कांडों की समीक्षा की साथ प्रगति रिपोर्ट देखी जाती है।साथ ही गलतियों को सुधार करने को लेकर निर्देश दिया जाता है।

मौके पर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह,जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद,नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास,बासमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार,फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार,सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती,सर्किल इंस्पेक्टर महादेव कुमार,रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह,भरगामा थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए विधि व्यवस्था संधारण और सीमा क्षेत्र में चौकसी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here