Fri, Feb 6, 2026
21 C
Gurgaon

रायपुर में ‘मनखे-मनखे एक समान’ की भावना को साकार करता 5 दिवसीय मेगा हेल्थ कैम्प : मुख्यमंत्री साय

रायपुर : ‘मनखे-मनखे एक समान’ की भावना को साकार करता मेगा हेल्थ कैम्प – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर में मानव सेवा, सामाजिक समरसता और स्वास्थ्य जागरूकता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 5 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प 2025 का शुभारंभ किया गया। यह कैम्प 18 से 22 दिसंबर तक आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेगा हेल्थ कैम्प बाबा जी के “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को साकार करता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हजारों जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य संजीवनी सिद्ध होगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

25 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने गठन के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और बीते 25 वर्षों में स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। साथ ही राज्य सरकार की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु 25 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है।

सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण : डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय करुणा की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने बताया कि 100 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहभागिता से यह कैम्प प्राथमिक जांच से लेकर अंतिम निदान और उपचार तक समग्र समाधान प्रदान कर रहा है।

स्वास्थ्य महाकुंभ से हजारों को लाभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर आयोजित यह स्वास्थ्य महाकुंभ समाज के हर वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग इस कैम्प में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। जिन मरीजों का उपचार कैम्प में संभव नहीं होगा, उन्हें आयुष्मान कार्ड के माध्यम से संबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम को विधायक किरण सिंह देव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories