Sat, Feb 21, 2026
17 C
Gurgaon

रीवा: जिला अस्पताल में नए ओपीडी भवन, 100 बिस्तरीय वार्ड और कॉरीडोर का आज होगा लोकार्पण

रीवा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ी सौगात

रीवा, 18 सितंबर। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज रीवा प्रवास के दौरान जिला अस्पताल में नए ओपीडी भवन, 100 बिस्तरीय वार्ड और कनेक्टिंग कॉरीडोर का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद जनार्दन मिश्र करेंगे।

सुबह 11 बजे होगा लोकार्पण कार्यक्रम

जनसम्पर्क अधिकारी उमेश तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, कमिश्नर बीएस जामोद और कलेक्टर प्रतिभा पाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

उप मुख्यमंत्री का आगे का कार्यक्रम

लोकार्पण समारोह के बाद उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल दोपहर 12.40 बजे चाकघाट रवाना होंगे। वहां दोपहर 1.45 बजे वे पूर्व मंत्री स्वर्गीय रमाकांत की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अपरान्ह 3 बजे वे हिनौती गौधाम पहुंचकर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा करेंगे।

रीवा को मिलेगी नई स्वास्थ्य सुविधा

जिला अस्पताल में नवनिर्मित ओपीडी भवन और 100 बिस्तरीय वार्ड के लोकार्पण से मरीजों को बेहतर इलाज और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। कनेक्टिंग कॉरीडोर से अस्पताल परिसर में आवागमन भी आसान होगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories