रीवा: संभागीय आईटीआई में आज लगेगा रोजगार मेला, 31 कंपनियां देंगी नौकरी के अवसर

31 कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर

रीवा, 18 सितंबर। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में संभागीय आईटीआई परिसर में आज गुरुवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला युवा संगम कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया है। इसमें जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

वेतन 7,000 से 35,000 रुपये तक

रोजगार उप संचालक अनिल दुबे ने बताया कि इस रोजगार मेले में 31 कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। इन कंपनियों में आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को कंपनियों के हिसाब से 7,000 रुपये से 35,000 रुपये तक वेतन और भत्ते दिए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेज लाना जरूरी

युवाओं को मेले में भाग लेने के लिए अपने साथ मूल अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन और हाल ही के दो पासपोर्ट फोटो लाना अनिवार्य होगा।

शामिल होने वाली प्रमुख कंपनियां

मेले में शामिल होने वाली प्रमुख कंपनियों में बजाज ऑटो लिमिटेड (पुणे), अपोलो टायर्स (गुजरात), फुरूकावा मिंडा इलेक्ट्रिक (हरियाणा), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (रेणुकुट, यूपी), फ्लिपकार्ट (रीवा), विन्ध्या टेलीलिंक (रीवा), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC रीवा), एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, जस्ट डायल, प्रतिभा सिंटेक्स (धार) सहित अन्य कंपनियां शामिल होंगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories