Tue, Feb 17, 2026
20 C
Gurgaon

सप्त शक्ति कमांड मंगलवार को मनाएगी वेटरन्स डे

जयपुर, 13 जनवरी (हि.स.)। सप्त शक्ति कमांड द्वारा मंगलवार 14 जनवरी को जयपुर मिलिट्री स्टेशन में ” वेटरन्स डे 2025″ मनाया जाएगा । इस उत्सव का उद्देश्य वेटरन्स के बलिदान और निस्वार्थ सेवा का सम्मान करना है। यह एक उनके समर्पण, साहस और कर्त्तव्यनिष्ठा को प्रतिबिंबित करने का सुनहरा अवसर है जिन्होंने भारत की संप्रभुता की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पीआरओ (रक्षा) कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार, उद्योग और वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमांड लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, वेटरन्स और वीर नारियां के शामिल होने की संभावना है ।

बहादुरों को श्रद्धांजलि देने और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनके अपार योगदान को चिन्हित करने के लिए जयपुर छावनी के प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन होगा इसके बाद सप्त शक्ति सभागार में सम्मान समारोह होगा। कार्यक्रम का समापन सैनिक सम्मान भोज के साथ होगा।

कर्नल शर्मा ने बताया कि वेटरन्स डे समारोह, सशस्त्र बलों के आचार “हमारे वेटरन्स, हमारा गौरव” को सुदृढ़ करता हैं। यह उत्सव न केवल कृतज्ञता के भाव के रूप में बल्कि हमारे वेटरन्स द्वारा की गई अटूट प्रतिबद्धता और बलिदान की याद दिलाता है ।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories