Sat, Feb 7, 2026
21 C
Gurgaon

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने के हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाई

नई दिल्ली, 17 जनवरी (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन लागू करने को लेकर जारी दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।

हाई कोर्ट ने 24 दिसंबर को दिल्ली सरकार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ एमओयू पर 5 जनवरी तक हस्ताक्षर करने को कहा था। हाई कोर्ट के इसी आदेश को दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन केंद्र सरकार की योजना है, जिसका मकसद भविष्य की महामारी से निपटने के लिए पब्लिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है।

सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केंद्र सरकार की शक्तियां कानून-व्यवस्था, पुलिस और भूमि तक सीमित है, लेकिन हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य क्षेत्र में आदेश देकर सरकारों की शक्तियों को नए तरीके से परिभाषित किया है। दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली सरकार को एमओयू साईन करने के लिए मजबूर कैसे कर सकती है। अगर इस एमओयू पर हस्ताक्षर होता है तो केंद्र सरकार 60 फीसदी और दिल्ली सरकार 40 फीसदी खर्च करेगी, लेकिन फिलहाल दिल्ली सरकार इससे ज्यादा खर्च कर रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories