Fri, Mar 13, 2026
20 C
Gurgaon

ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, दो चचेरे भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल

बीकानेर, 6 मई (हि.स.)। जिले के नोखा कस्बे के पास देर रात बाईपास पर पांचू पुलिया के पास स्थित गुरु कृपा होटल के नजदीक एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

नोखा थाने के एसआई सुरेश भादू ने बताया कि नोखा गांव निवासी धीरज सियाग (19 वर्ष) और विकास सियाग (21 वर्ष) अपने रिश्तेदार राकेश गोदारा (23 वर्ष) के साथ एक दोस्त की शादी में नागौर जिले के सतरेन गांव गए थे। शादी से लौटते समय राकेश अपनी स्कॉर्पियो से धीरज और विकास को नोखा छोड़ने आ रहा था। इसी दौरान कार बेकाबू होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी।

हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार दोनों युवक धीरज और विकास की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नोखा थाना पुलिस ने जेसीबी मशीन की सहायता से शवों को बाहर निकाला। घायल राकेश को एंबुलेंस से तत्काल नोखा के अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक विकास सूरत में कपड़े का व्यापार करता था। उसके पिता हरिराम ट्रैक्टर चलाते हैं और परिवार में दो भाई-बहन हैं। धीरज नोखा गांव के एक स्कूल में कक्षा 11वीं का छात्र था और उसके पिता श्यामलाल गांव में हलवाई का काम करते हैं। घायल राकेश गोदारा भी सूरत में कपड़े के कारोबार से जुड़ा हुआ है। तीनों युवक आपस में रिश्तेदार भी थे।

दो नौजवानों की अचानक मौत की खबर से नोखा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की माेर्चरी में रखवाया है।

भादू ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories