Thu, Feb 19, 2026
25 C
Gurgaon

शिमला में अंतरराज्यीय सोनू गैंग के 10 तस्कर गिरफ्तार

शिमला, 26 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी शिमला संजीव गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन’ के तहत शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय सोनू गैंग के 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इन तस्करों के पास से भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) और नकदी भी बरामद हुई है। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस अब तक इस गैंग से जुड़े 21 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्करों में रितिक जिष्टू, पुष्पेंद्र, दिगंबर सिंह, पवन छेत्री, विपुल, शशि कुमार, हनी लाल, धीरज शर्मा, रमन कायथ और धर्म सिंह उर्फ काकू सोनी शामिल हैं। ये सभी आरोपी हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से ताल्लुक रखते हैं और लंबे समय से नशे की तस्करी में सक्रिय थे। पुलिस का कहना है कि इन तस्करों का नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर फैला हुआ है और इनके तार बाहरी राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।

शिमला पुलिस ने कुछ महीने पहले इस गिरोह के सरगना सोहनलाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से पुलिस लगातार इस गैंग की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी और धीरे-धीरे इसके सदस्यों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पिछले दिनों इसी गैंग के आठ तस्कर लाखों रुपये कैश और चिट्टे के साथ पकड़े गए थे। अब तक पुलिस इस गैंग के तस्करों से 9,22,537 रुपये की अवैध राशि भी जब्त कर चुकी है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बुधवार को बताया कि पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ पूरी ताकत से अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि ड्रग्स सप्लाई चेन को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने गहन जांच मॉड्यूल तैयार किया है, जिसमें हर उस व्यक्ति की जानकारी जुटाई जा रही है जो नशे के कारोबार से किसी भी रूप में जुड़ा हुआ है।

एसपी ने कहा कि शिमला जिले में ड्रग्स पेडलिंग के कारणों और इसके प्रभावों का गहराई से अध्ययन किया गया है। पुलिस ने इसे अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए इस अवैध धंधे से जुड़े हर व्यक्ति पर शिकंजा कसने की रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि शिमला को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories