Sat, Feb 7, 2026
22 C
Gurgaon

इको पर्यटन की थीम पर 22 जिलों में लगेंगे साइनेजेज: जयवीर सिंह

लखनऊ,31 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड राज्य के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का गंतव्य स्थल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रहा है। लगभग 9.72 करोड़ रुपए से 22 जिलों में साइनेज लगाए जाएंगे, जो कि देश और प्रदेश की राजधानी सहित अन्य स्थलों से आने वाले पर्यटकों को सुविधा प्रदान करेंगे। ये साइनेज इको पर्यटन आकर्षणों पर आधारित होंगे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में प्रकृति सम्पदा भरपूर है। इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड गंतव्य स्थल के आसपास पर्यटन सुविधाओं का निरंतर विकास कर रहा है। इसके साथ ही इस नैसर्गिक सौंदर्य को देश दुनिया तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व, दुधवा नेशनल पार्क, किशनपुर वाइल्डलाइफ सेंचुरी और कतर्नियाघाट वाइल्डलाइफ सेंचुरी आदि प्रमुख स्थलों पर आने के लिए लखनऊ और दिल्ली सेंटर प्वाइंट है। यहां से गंतव्य स्थलों को कनेक्ट करने वाले प्रमुख मार्गों पर साइनेज लगाए जाएंगे। विशेष बात यह कि साइनेज में नजदीकी गंतव्य स्थल की दूरी के साथ-साथ वहां के प्रमुख आकर्षणों को भी दिखाया जाएगा।

जयवीर सिंह ने बताया कि इसी के अंतर्गत दो अलग-अलग परियोजनाओं में लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, बांदा, शाहजहांपुर, संतकबीरनगर, महोबा, बहराइच, पीलीभीत, गाजियाबाद, अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, गौतमबुद्ध नगर में साइनेजेज लगाए जाएंगे। इस पहल से दिल्ली और आसपास के राज्यों के पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। यह परियोजना न केवल पर्यटकों को दिशा दिखाने का कार्य करेगी, बल्कि उत्तर प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों को एक नई पहचान देने में भी सहायक साबित होगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories