Wed, Mar 4, 2026
17 C
Gurgaon

सोनीपत: क्रेटा कार चालक ने टंकी फुल कराई, नकली एटीएम कार्ड देकर फरार

सोनीपत, 22 सितंबर (हि.स.) – हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी क्रेटा कार में तेल की टंकी फुल कराई और भुगतान के समय नकली एटीएम कार्ड देकर फरार हो गया। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वारदात का तरीका

रविवार रात करीब 9:02 बजे युवक क्रेटा कार लेकर शादीराम उदयराम पेट्रोल पंप पर पहुंचा।

टंकी फुल कराने के बाद उसने हजार रुपये नकद दिए और बाकी रकम कार्ड से देने की बात कही।

कार्ड थमाने के बाद वह टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर मौके से गाड़ी स्टार्ट कर भाग गया।

बाद में जांच करने पर पता चला कि एटीएम कार्ड नकली था।

कर्मचारियों में डर का माहौल

पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बताया कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे कर्मचारियों में डर बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से पंप पर गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि आरोपी और क्रेटा गाड़ी की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories