Sat, Mar 14, 2026
21 C
Gurgaon

दक्षिण 24 परगना में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से लौट रहा वाहन तालाब में गिरा, 1 की मौत, कई घायल

शादी समारोह से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

कोलकाता, 29 नवंबर (हि.स.)। दक्षिण 24 परगना जिले के बकुलतला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण हादसे में 65 वर्षीय नीलरतन मंडल की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे बारुईपुर अस्पताल रेफर किया गया।

टायर फटने से बिगड़ा संतुलन

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कूलतली थाना क्षेत्र के सुरेन बाबुरचक गांव से लगभग 30 लोग जयनगर के विश्वासचक में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। देर रात मोटरवैन से वापस आते समय नओपुकुरिया के पास वाहन का एक चक्का अचानक फट गया। टायर फटते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और मोटरवैन सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी।

ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। तालाब में डूबे यात्रियों को निकालने में ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। थोड़ी देर बाद बकुलतला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए तालाब में जाल डालकर तलाशी ली गई कि कोई और व्यक्ति पानी में न गिरा हो।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories