Thu, Mar 26, 2026
28 C
Gurgaon

श्रीरामपुर निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप

हुगली, 3 दिसंबर। श्रीरामपुर के केयर कंसर्न हॉस्पिटल में एक 62 वर्षीय महिला की मौत के बाद मंगलवार शाम अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। मृतका रामवती देवी के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और एक डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही और दुर्व्यवहार के आरोप लगाते हुए श्रीरामपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मृतका के पति मुसाफिर गोंड ने दी।

परिजनों के मुताबिक, उन्होंने 30 नवंबर को दोपहर 2 बजे रामवती देवी को गंभीर हालत में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने शुरुआत में हालत गंभीर बताते हुए भी सुधार होने का दावा किया था। परिवार का आरोप है कि इलाज के दौरान न तो सही जानकारी दी गई और न ही समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने परिजनों से रूखा व्यवहार किया और उनकी बेटी को विजिटिंग आवर के दौरान धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। मुसाफिर गोंड का आरोप है कि “ऐसा व्यवहार बड़े अस्पतालों में भी नहीं होता, लेकिन यहां हमें अपमानित किया गया।”

परिवार का कहना है कि उन्होंने मरीज को एसी रूम में शिफ्ट करने का अनुरोध किया था, लेकिन प्रबंधन ने डॉ. अर्पण मुखर्जी की अनुमति का हवाला देकर मना कर दिया। डॉक्टर पर कार्डियक चैनल कराने के लिए लगातार दबाव डालने का भी आरोप लगाया गया है।

परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्होंने मरीज को सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे प्रबंधन ने नजरअंदाज कर दिया। शाम 4 बजे अचानक अस्पताल की ओर से रामवती देवी की मौत की सूचना दी गई। इसके पहले तक अस्पताल ने परिजनों के किसी भी फोन कॉल का जवाब नहीं दिया।

मुसाफिर गोंड ने पोस्टमार्टम कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि अस्पताल प्रबंधन ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories