Thu, Mar 19, 2026
21 C
Gurgaon

अररिया: एसएसबी ने नेपाल से लाई गई 364 किलो तस्करी का गांजा किया जब्त

अररिया – सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 56वीं वाहिनी की विशेष गश्ती टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी कर लाई गई 364 किलो गांजा जब्त किया। यह कार्रवाई मंगलवार देर शाम को कुकरहवा गांव के पास, सीमा स्तंभ संख्या 174 से करीब दो किलोमीटर भारत साइड में की गई।

एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी कर भारत लाया जा रहा है। इसके बाद विशेष नाका टीम ने संयुक्त कार्रवाई की और गांजा की खेप को बरामद कर लिया।

गांजा जब्ती के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर इसे सोनामणि गोदाम थाना को सुपुर्द कर दिया गया। बुधवार सुबह एसएसबी 56वीं बटालियन की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की गई।

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा पकड़े जाने से तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। एसएसबी के जवान लगातार सीमा पर निगरानी और सघन गश्त कर रहे हैं ताकि नशे की अवैध तस्करी को रोका जा सके।

पकड़े गए गांजा की बाजार कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस और एसएसबी की टीमें इस मामले की गहन जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि गांजा की इतनी बड़ी खेप कहां सप्लाई की जानी थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories