Wed, Mar 18, 2026
29 C
Gurgaon

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 171 अंक उछला

नई दिल्ली, 21 मार्च (हि.स.)। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 171.34 अंक यानी 0.22 की तेजी के साथ 76,519.41 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 57.30 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 23,247.95 अंक पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में आज के कारोबार में भी अडाणी समूह के सभी शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में अडाणी ग्रीन एनर्जी 2 फीसदी से अधिक उछाल के साथ सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहा। इसके अलावा अडाणी पावर और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

इसके अलावा एशियाई बाजारों में आज कारोबार में जापान के निक्केई में 0.37 फीसदी की तेजी है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.67 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.68 फीसदी नीचे है।

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्‍स 899.02 अंक यानी 1.19 फीसदी उछकर 76,348.06 के स्‍तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 283.05 अंक यानी 1.24 फीसदी बढ़कर 3,190.65 अंक पर बंद हुआ था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories