Fri, Mar 13, 2026
20 C
Gurgaon

लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न, व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

रांची, 04 अप्रैल(हि.स.)। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुक्रवार को संपन्न हो गया। चार दिवसीय छठ के मौके पर व्रतियों ने चौथे दिन उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। तीसरे दिन गुरुवार की शाम छठ व्रतियों ने अस्तालगामी भगवान भास्कर(डूबते सूर्य) को पहला अर्घ्य अर्पित किया था। राजधानी रांची में छठ व्रतियों ने हजारों की संख्या में अलग-अलग तालाब और नदियों एवं घरों में भगवान भास्कर की पूजा की।

रांची के बड़ा तालाब, कोकर तिरिल तलाब, डिस्टलरी तलाब, जुमार नदी, धुर्वा डैम सहित अन्य स्थानों सुबह से ही लोग स्नान कर पूजा की सामाग्री दउरा और सूप में सजाकर पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य यानी उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रतियों ने 36 घंटे का अपना निर्जला उपवास का पारण किया। सभी के बीच ठेकुआ सहित अन्य प्रसाद का वितरण किया गया।

पुरोहित मनोज पांडे ने बताया कि उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के पीछे पौराणिक मान्यताएं हैं। मान्यताओं के अनुसार, सूर्य षष्ठी का व्रत आरोग्य की प्राप्ति, सौभाग्य और संतान के लिए रखा जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार, राजा प्रियव्रत ने भी छठ व्रत रखा था। उन्हें कुष्ट रोग हो गया था। इस रोग से मुक्ति के लिए भगवान भास्कर ने भी छठ व्रत किया था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories