Thu, Feb 5, 2026
10 C
Gurgaon

टोहाना में बदमाशों ने लूटपाट की दो घटनाओं को दिया अंजाम

फतेहाबाद, 21 अप्रैल (हि.स.)। टोहाना में लूटपाट की दो अलग-अलग घटनाओं में बदमाश हजारों की नकदी व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। दोनों मामलों में सदर टोहाना पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पहले मामले में तीन बदमाशों ने एक युवक से मारपीट कर उससे मोबाइल व नकदी छीन ली। पुलिस को दी शिकायत में रामनगर टोहाना निवासी इन्द्रपाल ने कहा है कि गत रविवार को देर रात वह गांव अकांवाली से काम खत्म करके वापस टोहाना आ रहा थ। जैसे ही वह गांव जमालपुर से दमकौरा रोड पर पहुंचा तो तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद युवक उससे उसका मोबाइल फोन, 8500 रुपये की नकदी के अलावा दुकान की चाबी छीनकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लूटेरों की तलाश शुरू कर दी है। दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में जींद जिले के गांव भगवानपुरा निवासी अशोक कुमार ने कहा है कि वह ड्राइवरी का काम करता है। वह काम के लिए अपनी बुआ के पास गांव जमापुर शेखां आया हुआ है। रविवार देर रात को उसने अपने ट्रैक्टर-ट्राली को सरकारी बीज प्लांट टोहाना में खड़ा किया और मोटरसाइकिल लेकर गांव जमालपुर आ रहा था। जैसे ही वह खनौरा रजवाहे के पास पहुंचे तो सड़क पर खड़े तीन अज्ञात युवकों ने उसे रूकवा लिया और उसे चाकू दिखाते हुए उससे उसका मोबाइल व मोटरसाइकिल छीनकर मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories