Tue, Feb 17, 2026
20 C
Gurgaon

शिमला : घर में घुसकर धमकाया, गहने चुराए, एफआईआर

शिमला, 08 मार्च (हि.स.)। शिमला जिले के झाकड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर चोरी करने और परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ललिता पत्नी देवेंद्र निवासी कपनी ने झाकड़ी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायत के अनुसार चार मार्च को ललिता अपने मायके गई हुई थी। उसी दौरान इलाके के एक गांव का ही एक व्यक्ति आलोक जोशी ललिता के घर पहुंचा। उस समय घर पर केवल ललिता की दोनों बेटियां मौजूद थीं। आरोप है कि आलोक जोशी ने घर में घुसकर बेटियों को डराया-धमकाया। इसी बीच ललिता के ससुराल पक्ष के छोटे माता-पिता को इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत वहां पहुंचे और बेटियों को सुरक्षित अपने घर ले गए।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि इसी रात आलोक जोशी दोबारा उनके घर आया और घर से चार चांदी की चूड़ियां और एक चांदी का मंगलसूत्र चुरा लिया। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रुपये बताई जा रही है।

ललिता का यह भी आरोप है कि आलोक जोशी लगातार उन्हें और उनकी बेटियों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार डर और दहशत में है।

घटना की जानकारी मिलते ही ललिता ने झाकड़ी पुलिस थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305, 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपित आलोक जोशी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही पीड़िता और उनके परिवार की सुरक्षा के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories