Thu, Mar 12, 2026
25 C
Gurgaon

ट्रक के आमने सामने की टक्कर के बाद विक्रमशिला सेतु पर लगा महाजाम, चालक की हालत गंभीर

भागलपुर, 25 मार्च (हि.स.)। विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का लम्बा जाम मंगलवार की सुबह देखने को मिला। आज सुबह दो वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब सात बजे नवगछिया से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक और भागलपुर से नवगछिया की ओर जा रही ट्रक आमने-सामने से टकरा गई। इस टक्कर में दोनों ही ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।

घायल एक ट्रक के चालक की स्थिति नाजुक है। उस घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखते ही देखते सड़क के दोनों और सैकड़ो गाड़ियां का लंबा जाम लग गया। लोगों को स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तत्परता दिखाते हुए यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल विक्रमशिला सेतु पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त ट्रक के टूटे पट्टी को मरम्मत करवाने का कार्य तेजी से कराना प्रारंभ किया। तब तक वन वे बनाकर यात्रियों को निकाला जा रहा था। तकरीबन 3 घंटे बाद सुगमता से यातायात बहाल हो पाया।

यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि हमें जानकारी हुई विक्रमशिला सेतु पर दो ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई है, जिससे यातायात बाधित हो गया है। फिर हम लोग यहां पर पहुंचे और घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजे हैं। उसके बाद यहां पर क्षतिग्रस्त ट्रक की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। तत्काल यात्रियों को परेशानी ना हो जिसके लिए हम लोगों ने वन वे कर दिया है। जल्द ही सामान्य तरीके से यातायात बहाल हो जाएगी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories