कोटखाई में दो युवकों से चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

शिमला, 16 मई (हि.स.)। जिला शिमला की कोटखाई पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत गुम्मा बाजार के समीप बस स्टैंड के पास दो युवकों के कब्जे से 4.82 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार कोटखाई पुलिस की टीम गुरूवार की रात इलाके में गश्त पर थी। इसी दौरान जब वे गुम्मा बाज़ार में पहुंचे तो स्थानीय बस स्टैंड के पास उन्हें दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 4.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान आर्यन (23) पुत्र सुभाष निवासी गांव मिहानी मेलठ डाकघर रावलक्यार तहसील कोटखाई जिला शिमला और लवली (29) पुत्र जगदयाल निवासी गांव बनिबासा, डाकघर खुन्नी, उप-तहसील ननखड़ी तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत थाना कोटखाई में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ये पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाये थे और इसकी आगे कहां सप्लाई करनी थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories