Fri, Mar 13, 2026
20 C
Gurgaon

दो मुस्लिम युवतियों ने तोड़ीं रूढ़िवादी जंजीरें,सनातन धर्म से चुने हिन्दू जीवन साथी

खंडवा, 06 मई (हि.स.)। सारे देश में हिन्दुओं और जैनियों के धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विख्यात मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में दो मुस्लिम युवतियों ने अपने रूढ़िवादी समाज की बेड़ियां तोड़ते हुए स्वेच्छा से सनातम धर्म को स्वीकार कर नई राह चुन ली। दोनों ने मां नर्मदा के पवित्र तट पर स्थित प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर में दो हिन्दू युवकों का वरण कर उन्हें अपना जीवनसाथी चुना।

हिन्दू रीति-रिवाज से यहां सोमवार को हुए इस शादी समारोह के दर्जनों लोग साक्षी बने। मंगलगान किया गया। अग्नि के सात फेरे लेते ही नवदंपतियों पर फूल बरसाए गए। छत्तीसगढ़ की निषात शेख हिंदू धर्म में आकर मेघना बनी और उसने छत्तीसगढ़ के युवक कमलजीत सिंह मेहरा से शादी की। वहीं, खंडवा जिले के जसवाड़ी बेड़िया की अमरीन खान अनुष्का बन गई। उसने शुभम राजपूत तलवाड़िया से विवाह किया। दोनों युवतियों का कन्यादान खंडवा के व्यवसायी अभय जैन ने किया। उन्होंने पिता की भूमिका निभाई। विवाह की धार्मिक और वैदिक रस्में पंडित राजेश पाराशर ने पूरी कराईं। इस विवाह में महादेवगढ़ मातृशक्ति की सृष्टि दुबे के अलावा हरीश असवानी, विशाल पासी और अशोक पालीवाल खास तौर पर मौजूद रहे। अशोक पालीवाल ने नवदंपति को रामचरित मानस भेंट की। इस प्राचीन शिव मंदिर यानी महादेवगढ़ में इसके पूर्व भी कई मुस्लिम सनातन धर्म में वापसी कर चुके है। बहुत सी मुस्लिम युवतियों ने हिंदू युवकों से विवाह किया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories