Thu, Feb 5, 2026
10 C
Gurgaon

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने से टेंट कारोबारी समेत दो की मौत-चार घायल

पाली, 13 जनवरी (हि.स.)। शहर के मंडिया बाइपास के पास रूपावास रोड पर रविवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने से टेंट कारोबारी समेत दो युवकों की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो युवकों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया।

सदर थाने के एसएचओ अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि जालोर से तेज रफ्तार में पाली आ रही स्कॉर्पियो के सामने मवेशी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। ड्राइवर के अचानक ब्रेक लगाने से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। एम्बुलेंस के पायलट अमित और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन श्रवण प्रजापत ने घायलों को प्राथमिक इलाज दिया। हादसे में स्कॉर्पियो सवार पाली के सुभाष नगर-बी निवासी टेंट व्यवसायी राणाराम (25) पुत्र देवाराम बंजारा की मौके पर ही मौत हो गई। पांच घायलों को बांगड़ हॉस्पिटल लेकर गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया। बापू नगर निवासी निजी कंपनी में कार्यरत सुमित (25) पुत्र महेंद्र वाल्मीकि की जोधपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

राणाराम और सुमित के शव पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में रखवाए गए हैं। पाली के रूपावास गांव निवासी आनंद (27) पुत्र तेजाराम बंजारा और मंडिया रोड निवासी प्रकाश (25) पुत्र तोलाराम बंजारा का जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पाली के बापू नगर निवासी मनीष (25) पुत्र राजूराम वाल्मीकि और नया गांव निवासी विक्रम (21) पुत्र भैराराम बंजारा बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories