पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार

0
279

झांसी, 6 मई (हि.स.)। थाना कोतवाली पुलिस की सोमवार/मंगलवार की देर रात दो शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए चोरी का माल, नकदी,तमंचे- कारतूस व बाइक बरामद किये हैं।

एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराध और अपराधियों की तलाश में देर रात गस्त पर मौजूद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि उन्नाव गेट बाहर पंचवटी कॉलोनी के पास कुछ बदमाश बाइक से घूम रहे है। इस सूचना पर शहर कोतवाल राजेश पाल सिंह , उन्नाव गेट चौकी प्रभारी, बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। तभी बदमाशों ने पुलिस को अपनी ओर आता देख हवाई फायर तमंचे से कर दिया और भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी हवाई फायरिंग कर बाइक सवार दो युवकों को दबोच लिया।

पूछताछ में दोनों ने अपने नाम लक्ष्मी गेट अन्दर निवासी अरविंद उर्फ पंचम यादव, दूसरे ने लक्ष्मी गेट बाहर निवासी विशाल अहिरवार बताया। पूछताछ में दोनों ने बड़ागांव गेट बाहर और उन्नाव गेट बाहर हुई चोरी की घटनाओं को करने का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का माल, मोबाइल फोन, दो तमंचे, चार कारतूस, एक घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। दोनों बदमाशों पर कोतवाली थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अरविंद यादव पर 5 व विशाल पर 3 मुकदमे दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here