मुख्‍यमंत्री आज उमरिया जिले के प्रवास पर, विकास कार्यो का करेंगे भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

0
247

भोपाल, 04 जून (हि.स.)। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (बुधवार को) उमरिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां नगर पालिका परिषद पाली में आयोजित पेसा ग्राम पंचायतों, ग्राम सभाओ के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर 53 करोड़ 85 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी अरुणेन्द्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव गोरैया पंचायत अंतर्गत पाली प्रोजेक्ट में आयोजित पेसा ग्राम पंचायतो, ग्राम सभाओ के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में 39.14 करोड़ की लागत वाले 22 कार्यों का लोकार्पण और 14.71 करोड़ की लागत वाले चार कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here