Thu, Mar 12, 2026
33 C
Gurgaon

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किए बिजोलाई बालाजी आश्रम के दर्शन

जोधपुर, 3 जून (हि.स.)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मंगलवार सुबह जोधपुर स्थित श्री बिजोलाई बालाजी आश्रम पहुंचकर दर्शन किए और आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

आश्रम परिसर में प्राप्त अलौकिक ऊर्जा का अनुभव साझा करते हुए शेखावत ने कहा कि यह स्थान केवल एक आश्रम नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का सजीव केंद्र है। यहां पहुंचते ही अंतरात्मा तक शांति का संचार हुआ और मन श्रद्धा से भर उठा। केंद्रीय मंत्री ने बालाजी महाराज एवं मां चामुंडा के पावन दरबार में नतमस्तक होकर दर्शन किए और वहां उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं के साथ आध्यात्मिक वातावरण में सहभागी बने।

शेखावत ने कहा कि स्वामी सोमेश्वर गिरी महाराज के आशीर्वचन और आध्यात्मिक उपदेश आत्मा को गहराई तक स्पर्श कर गए। उनका वात्सल्य और ज्ञान, इस दौड़ती-भागती दुनिया में सच्चे संतत्व की पहचान है। दर्शन के उपरांत शेखावत ने दादागुरु महंत बलवंत गिरी और सदगुरु महंत किशन गिरी महाराज की समाधियों पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि इन महान संतों की तपस्या, त्याग और समाज सेवा की परंपरा ने भारत की अध्यात्म धारा को पुष्ट किया है। उनकी स्मृति में विनम्र नमन कर मन अत्यंत भावुक हो उठा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories