Sat, Feb 7, 2026
13 C
Gurgaon

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने किए सांवलिया सेठ के दर्शन, शिल्प कला की सराहना की

चित्तौड़गढ़, 17 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां सांवलियाजी के आयोजित राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए हैं। इससे पहले देवनानी ने भगवान सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन किए। यहां की शिल्पकला और भव्यता की सराहना की। मंदिर परम्परा के अनुसार देवनानी का सम्मान किया गया।

जानकारी के अनुसार राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शुक्रवार को मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी मंदिर पहुंचे। यहां भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। देवनानी ने मंदिर में राजभोग आरती के समय पहुंच कर ठाकुरजी के दर्शन किए। देवनानी के सांवलियाजी पहुंचने पर चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर व श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम, श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के पूर्व सदस्य भैरूलाल सोनी, भगवानलाल तिवारी, राजेश तिवारी, ओम व्यास करोली सहित भाजपाइयों ने गर्मजोशी से अगवानी कर स्वागत किया। देवनानी के ठाकुरजी के मंदिर में पहुंचने पर मंदिर परम्परा के अनुसार ओसरा पूजारी ने भगवान श्री सांवलिया सेठ का चरणामृत, तुलसी पत्र देकर व उपरना पहना कर स्वागत किया। देवनानी को भगवान श्री सांवलिया सेठ का प्रसाद व छवि भेंट की गई। देवनानी ने ठाकुरजी के दर्शन कर देश व प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि कामना की। देवनानी को जिला कलक्टर आलोक रंजन व अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने मंदिर निर्माण और यहां के विभिन्न प्रकल्प की जानकारी दी। अध्यक्ष देवनानी ने मंदिर की शिल्प कला और भवन की भव्यता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सांवलिया सेठ मंदिर पवित्र तीर्थ स्थल है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories