झारखंड में फिर गर्म हो रहा मौसम, आठ से बढ़ेगा तापमान

0
163

रांची, 7 मई (हि.स.)। झारखंड में मौसम फिर से गर्म हो रहा है। राज्य के कई जिलों में बुधवार को तापमान बढ़कर 36 डिग्री को पार कर गया। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जमशेदपुर में 36.4 और डाल्टेनगंज में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने आठ मई के बाद तापमान में और बढोत्तरी होने की आशंका व्यक्त की है। विभाग ने बताया कि 15-20 को राज्य भर में प्रचंड गर्मी पड़ेगी। इससे तापमान में सात से आठ डिग्री वृद्धि होने की आशंका है।

हालांकि अभी भी राज्य के कई जिलों में तापमान औसत से काफी कम है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री है जो औसत तापमान से चार डिग्री कम है। इसके अलावा बोकारो में 32.6 डिग्री, पाकुड़ में 30.9 डिग्री, धनबाद में 30.6 डिग्री और गुमला में 33.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here