Thu, Mar 5, 2026
30 C
Gurgaon

इंग्लैंड के वेलिंगबोरो मेयर आज अयोध्या आएंगे, करेंगे श्रीरामलला के दर्शन

अयोध्या, 8 अक्टूबर (हि.स.)।
इंग्लैंड के वेलिंगबोरो टाउन काउंसिल के मेयर श्री राज मिश्र आज गुरुवार को अयोध्या आएंगे। उनके साथ 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। मेयर और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत अयोध्या नगर निगम के पार्षदों के दल द्वारा किया जाएगा, जिसकी अगवाई महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी करेंगे। इस अवसर पर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों का समूह भी उपस्थित रहेगा।

मेयर और उनका दल नौ अक्टूबर को सुबह 9 बजे मिर्जापुर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल दो घंटे विश्राम करेगा। इसके पश्चात शाम 4 बजे वे श्रीरामलला के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद अतिथि गृह में मेयर प्रतिनिधिमंडल जनप्रतिनिधियों और मीडिया से भी मुलाकात करेंगे।

प्रतिनिधिमंडल रात्रि विश्राम अयोध्या में करेगा, और 10 अक्टूबर की सुबह 9 बजे वापस वेलिंगबोरो के लिए रवाना होगा।

नगर निगम ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य सांस्कृतिक और शैक्षिक सहयोग को बढ़ावा देना है। वेलिंगबोरो मेयर का अयोध्या दौरा दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तों और नगर प्रशासनिक अनुभव साझा करने का अवसर भी प्रदान करेगा।

अयोध्या में इस तरह के अंतरराष्ट्रीय दौरे से स्थानीय पर्यटन और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ावा मिलता है। मेयर राज मिश्र का यह दौरा अयोध्या और वेलिंगबोरो के बीच दोस्ताना और सहयोगी संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories