अनूपपुर: गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान जियो फाइबर कर्मचारी पर गिरी पाइपलाइन, मौत

0
240

अनूपपुर, 7 मई (हि.स.)। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात्रि ग्राम झिरिया टोला के पास जियो फाइबर कंपनी के 38 वर्षीय कर्मचारी गोविंद केवट की मृत्यु हो गई।

जानकारी अनुसार गोविंद जियो की तार लाइन की मरम्मत कर रहे थे। उसी समय वहां गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। अचानक पाइपलाइन गोविंद के सीने और सिर पर गिर गई जिससे मृत्यु हो गई। घटना के बाद शव को कोतमा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां आज पोस्टमार्टम के लिए कर परिजनों को सौप दिया जायेगा।

कोतमा थाना प्रभारी सुंदरेश मरावी ने बताया कि बिजुरी से रामनगर तक गैस पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। पुलिस ने मामले में जीरो पर मर्ग कायम कर लिया है। बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद पुलिस मामले की विस्तृत जांच करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here